Free Website Videos Blog About Games Auctions Giveaways Discussions Shop Work With Me Report

Stay Connected

Article Sep 10, 2026 21 views

क्या हमारी व्यवस्था बच्चों को सोचना सिखा रही है या सिर्फ़ सहना?

क्या हमारी व्यवस्था बच्चों को सोचना सिखा रही है या सिर्फ़ सहना?

बचपन का मतलब होना चाहिए—सवाल पूछना, खेल-कूद, नई चीजें खोजना और गलतियों से सीखना। लेकिन हमारी प्रणाली में बचपन का मतलब सिमट कर रह गया है: "चुपचाप रटो और परीक्षा में लिख आओ।"

 

स्कूली दिनों से ही बच्चों का मूल्यांकन इस बात से नहीं होता कि वे कैसे निर्णय लेते हैं या वे कितने क्रिटिकल थिंकर (Critical Thinkers) हैं, बल्कि इस बात से होता है कि उनका दिमाग कितनी जानकारी स्टोर कर सकता है। जो व्यवस्था बच्चों को सवाल पूछने पर सजा देती है, वह उन्हें भविष्य का लीडर नहीं, बल्कि एक निर्देशों का पालन करने वाला मशीन बनाती है।

 

ग्लैमरस करियर और खोता बचपन

 

हाई स्कूल में पहुंचते-पहुंचते एक नई होड़ शुरू हो जाती है। हर कोई चुनिंदा "ग्लैमरस" करियर पाथ्स के पीछे भाग रहा है।

 

खेल-कूद बंद: मैदान खाली पड़े हैं और कोचिंग संस्थान ठसाठस भरे हैं।

 

सपनों पर ताला: बच्चों के पास न हंसने का समय है, न अपने शौक पूरा करने का।

 

दूसरों की महत्वाकांक्षा: बहुत से बच्चे केवल इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि माता-पिता और समाज उनसे यह अपेक्षा करते हैं।

जब बच्चों की क्षमता और उनकी पढ़ाई के बीच कोई तालमेल नहीं होता, तो वे अंदर से टूटने लगते हैं। दुखद सच यह है कि माता-पिता अक्सर बच्चों को यह सिखाना भूल जाते हैं कि "खुश कैसे रहा जाता है"। वे बस यह सिखाते हैं कि समाज के बनाए ढर्रे पर बिना सवाल पूछे कैसे चला जाए। इसका नतीजा हम डिप्रेशन और आत्महत्याओं के रूप में देखते हैं।

 

कोचिंग इंडस्ट्री का जाल और सरकारी नौकरी का सच

 

जो छात्र मुख्यधारा की पढ़ाई से हटकर अन्य विषय चुनते हैं, उन्हें अक्सर बाजार में बेहतर अवसर नहीं मिलते। इसके बाद वे रुख करते हैं—सरकारी नौकरियों की तैयारी की ओर।

 

यहाँ से शुरू होता है कोचिंग इंडस्ट्री का असली खेल:

 

काल्पनिक ग्लैमर: कोचिंग संस्थान सरकारी नौकरियों का ऐसा सुनहरा चित्र खींचते हैं जो वास्तविकता से बहुत दूर होता है।

 

नीरस वास्तविकता: ज्यादातर सरकारी नौकरियां अपनी जगह सुरक्षित जरूर हो सकती हैं, लेकिन वे दिन-प्रतिदिन के काम में बहुत नीरस होती हैं।

 

मानसिक प्रभाव: सालों-साल तैयारी में गंवाने के बाद भी जब चयन नहीं होता, तो युवा खुद को पूरी तरह असफल मानने लगते हैं।

सबसे दुखद पहलू यह है कि इस अंधी दौड़ में असफल होने के बाद युवा किसी अन्य प्रकार का काम करने या नए रास्ते तलाशने की मानसिक स्थिति में नहीं रह पाते। समाज ने उनके दिमाग में यह भर दिया है कि यदि वे "उस एक परीक्षा" को पास नहीं कर पाए, तो उनका जीवन व्यर्थ है।

 

बदलाव की शुरुआत कहाँ से हो?

 

जब तक हम असफलता को जीवन का अंत मानना बंद नहीं करेंगे, जब तक हम बच्चों को स्वतंत्र रूप से सोचने और अपनी खुशी चुनने की आजादी नहीं देंगे, तब तक यह चक्र यूं ही चलता रहेगा।

 

हमें एक ऐसे माहौल की जरूरत है जहां:

 

रटने से ज्यादा महत्व निर्णय लेने (Decision Making) को मिले।

 

करियर का चुनाव समाज के दबाव में नहीं, बल्कि खुद की रुचि के आधार पर हो।

 

सफलता का पैमाना सिर्फ एक परीक्षा या नौकरी नहीं, बल्कि एक स्वस्थ और खुशहाल जीवन हो।

अंगारा लाल

Content Creator & Artist

Share

Comments (0)

You must be logged in to add a comment.

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Related Articles